एसडी मेमोरियल एकेडमी में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की दी गई जानकारी

Location: Meral


मेराल। सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मेराल स्थित एसडी मेमोरियल एकेडमी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सदर अस्पताल गढ़वा के जिला परामर्शी नीरज कुमार तथा शारदा कच्छप ने विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी तंबाकू का सेवन नहीं करने की सलाह दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को घर, परिवार और पास-पड़ोस के लोगों को भी तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई।
नीरज कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इससे दूर रहना ही सबसे बेहतर उपाय है।
विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र तथा प्रधानाध्यापक अरुण राम ने भी विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में कभी भी इसका सेवन न करें तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!