उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान अब तक पांच मरे, 85 अभ्यर्थी हुए बेहोश, 10 किमी दौड़ना हो रहा है कठिन

रांची: राज्य के विभिन्न जिलों में इनदिनों उत्पाद सिपाही में भर्ती के लिए दौड़ आयोजित की जा रही है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक घंटा में 10 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 30 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ निर्धारित की गई है। नौकरी की चाह में युवा अपनी जान की बाजी लगा रहे। गर्मी और उमस के कारण 10 किलोमीटर दौड़ना कठिन साबित हो रहा है। पिछले एक हफ्ते में अब तक पांच अभ्यर्थियों की मौत दौड़ में गिरने और बेहोश होने से हो गई है। जबकि 85 अभ्यर्थी बेहोश होकर बीमार पड़ गए। पलामू में आयोजित दौड़ में 2 दिन पहले कई अभ्यर्थी बेहोश हो गए थे। इनमें से तीन की मौत कल हो गई। मरने वालों में एक अभ्यर्थी पलामू के छतरपुर का, एक गोडा जिले का और तीसरा रांची के और ओरमांझी का रहने वाला था। इसके पहले भी दो अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। गिरिडीह अस्पताल में अभी भी 40 अभ्यर्थी इलाज कर रहे हैं। उत्पाद सिपाही बहाली युवाओं के लिए काल बन गई है। गर्मी और उमस के कारण अभ्यर्थी 10 किलोमीटर की दौड़ पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बीच में ही गिर गिर कर बेहोश या बीमार पड़ जा रहे हैं। पलामू मैं आयोजित दौड़ में तीन युवाओं की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

error: Content is protected !!