भोजपुर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में370 आवेदन आए जिसमें 96 आवेदन का हुआ निष्पादन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:- प्रखंड के भोजपुर पंचायत में दिन शुक्रवार को आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, उपमुखिया मनीष प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा देवी, प्रखंड कार्यालय प्रधान अनिल कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में 370 आवेदन आए जिसमें 96 आवेदन का निष्पादन किया गया तथा 274 आवेदन लंबित है।अबुआ आवास योजना 224,15वें वित से 2 ,मनरेगा के तहत नए कार्य 8 ,मनरेगा के तहत नये जॉब कार्ड 21,राशन कार्ड में संशोधन 25,आधार पंजीकरण 1,सर्वजन पेंशन योजना 48,फसल बीमा 15 तथा स्वास्थ्य जांच 26 आवेदन आए। जिसमें मनरेगा के तहत नये जॉब कार्ड निष्पादन 21,सर्वजन पेंशन योजना 48,आधार पंजीकरण का निष्पादन 1 तथा स्वास्थ्य जांच 26 का निष्पादन का किया गया है।इस कार्यक्रम में सभी विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड पंचायती राज समन्वयक कौशल कुमार के द्वारा किया गया।मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर समसाद,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोसलिस्ट राम, प्रभारी पंचायत सचिव विकास कुमार,ग्राम सेविका उषा देवी, लालती देवी, लघु कुटीर उद्योग समन्वयक सुमित कुमार, लिपिक मनोज कुमार ,वेद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!