आक्रोशित ग्रामीणों ने डिलर पर राशन का कालाबजारी का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- बंशीधर नगर प्रखंड के मंगरदह ग्राम के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली दुकान पहुंच डीलर सतेंद्र सिंह पर राशन का कालाबजारी करने के खिलाफ आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करने वाले लाभुको ने बताया की डीलर सतेंद्र सिंह हर माह कम राशन देते है और अगस्त माह का राशन उठाव करने के बाद भी मशीन खराब का बहाना बनाकर राशन का कालाबजारी करने का प्रयास कर रहे है। लोगो ने कहा की डीलर द्वारा किया कई माह का राशन भी कई लोगो को नही दिया गया है। जब भी राशन के बारे में पूछा जाता है तो नही मिलेगा जहा जाना है जाओ की धमकी देते है। उपस्थित महिला लाभुक ने बताया की डीलर के पास जब दो माह का राशन आता है तो अंगूठा लगाकर एक माह का राशन दिया जाता है। लोगो ने कहा की कई बार लिखित शिकायत भी डीलर के विरुद्ध किए है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होता है। इधर डीलर सतेंद्र सिंह ने बताया की अगस्त माह का राशन का उठाव किए है।अंगूठा लगाने वाले मशीन में खराबी आ गया है। जिला में बनवाने के लिए दिए है। 5 सितंबर तक सभी लाभुको को राशन उपलब्ध करा देंगे।प्रदर्शन करने वाले लाभुको में फुलमनी देवी,सुनीता देवी,शांति देवी,ललिता देवी, फूल कुमारी देवी,शिवकुमारी देवी,शैलेश कुमार,रामकेवल राम,श्री कांत कुमार,जितेंद्र राम,रामप्रित राम,मिथिलेश राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!