मड़वनिया पंचायत सचिवालय में आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में 811 आवेदन पडा

Location: Ramana

रमना : प्रखंड के मड़वनिया पंचायत सचिवालय में बुधवार को आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिमसे 14 योजनाओं के लिए 811 आवेदन प्राप्त हुए।अबुआ आवास के स्टाल पर आवेदको की भीड़ लगी रही।सर्वाधिक आवेदन 480 अबुआ आवास के प्राप्त हुए।मंईया संम्मान योजना के लिए 60 तथा मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए 49 आवेदन प्राप्त हुआ।प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग और अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया गया। शिविर का उद्घाटन जीप अध्यक्ष शांती देवी,सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय,मुखिया स्वीटी वर्मा,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नागेद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।शांती देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के द्वार पर पहुंच कर लोगो की समस्या को निपटा रही है।इसके पहले भी इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से सरकार लोगो को राहत देने का काम कर किया है।उन्होंने कहा कि शिविर में लोगो के द्वारा दिए जा रहे आवेदन पर तत्काल काम हो इसके लिए प्रशासन लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि महिला ,बालिका,छात्र-छात्राए के साथ सभी आयु वर्ग के लोगो के लिए सरकार योजना चला रही है।इसका लाभ ले।इसके पहले बाल विकास एव परिवार कल्याण विभाग के द्वारा मुहजुट्ठी और गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न किया गया ।मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विक्रांत कुमार,नाजीर रामानुज शुक्ल,सीआई राज कुमार सिंह,राजस्व उप निरीक्षक सीताराम बढ़ाईक,कुंदन कुमार ठाकुर,श्रीकांत मेहता सहीत सभी प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Neeraj Kumar Pathak

Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!