जमीन घोटाले मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 6 जगहों पर छापेमारी

रांची : एसीबी की रांची और धनबाद की टीम ने आज एक साथ छह जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी सुबह से चल रही है। एसीबी की टीम की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई राजधानी के बड़गाई अंचल में जमीन घोटाले के मामले में की है। टीम ने हजारीबाग के सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार कुमार के हजारीबाग स्थित सरकारी कार्यालय और आवास और गिरिडीह के शास्त्री नगर स्थित उनके पैतृक आवास पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर का और ऑफिस का दरवाजा बंद कर किसी को अंदर जाने नहीं दिया गया। टीम ने हजारीबाग के मार्बल व्यवसाय रिंकू सिन्हा के दो ठिकानों पर भी छापेमारी की।
  टीम के सदस्यों ने चाईबासा जिले के नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज जप्त किए गए हैं। टीम ने रांची गिरिडीह हजारीबाग और चाईबासा में 6 जगह पर एक साथ छापेमारी की है।
यह छापेमारी रांची के बड़गाई अंचल कार्यालय क्षेत्र जमीन घोटाले के मामले में की गई है। जमीन घोटाले में कई बड़े लोग फंसे हुए हैं। शैलेंद्र कुमार और मनोज कुमार बड़गाई में सीईओ रह चुके हैं अभी इनकी पोस्टिंग हजारीबाग और चाईबासा में है। पुराने मामले में ही एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है। इन दोनों अधिकारियों के सीओ रहने के दौरान ही जमीन घोटाला हुआ है। इडी इस मामले की जांच कर रही है। कई अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!