कैलान पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में 1312आवेदन पड़े, 247 का हुआ निष्पादन

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर ःकैलान पंचायत के शिवाजी खेल मैदान में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आप
के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ नंदजी राम, सीओ आफ़ताब आलम,जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा,मुखिया सुकनी देवी, उप मुखिया सुरेन्द्र यादव, समाज सेवी राम प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया गया। जिसमें अंचल, बाल विकास, शिक्षा, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, पशु पालन, बैंक, कृषि, 15वें वित्त आयोग, समाज कल्याण, ई श्रम पोर्टल, सामाजिक सुरक्षा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, सहित कई अन्य विभाग के स्टॉल लगाए गए।बीडीओ, सीओ, जिला परिषद सदस्य, मुखिया ने जेएसएलपीएस सखी मंडल की महिलाओं को रोजगार के लिए 8लाख 50हजार का चेक दिया।शिविर में 1312आवेदन मिले एवं 266का निष्पादन किया गया। शिविर में अबुआ आवास योजना 605,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 150,मईयां सम्मान योजना 94,पशु विकास योजना151,सर्वजन पेशन योजना 122राशन कार्ड 58,पीएम किसान 5, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना 95,मनरेगा जॉब कार्ड9,सहित कई विभाग के आवेदन प्राप्त हुए।कार्यक्रम का संचालन राज मोहन यादव यादव ने किया।इस मौके पर सीआई इंतखाब आलम,कल्याण पदाधिकारी राजगीर राम,बीपीओ आनंद कुमार रजक,जेई विजय शंकर राय, चंदन कुमार,बीटीएम राकेश कुमार,पंचायत सेवक नवनीत कुमार,श्रम मित्र नंदू राम, कौशल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार,अशोक कुमार,पंकज कुमार,पंचम साह,विष्णु उरांव, सूर्यदेव यादव, भीम यादव, अनिल यादव, संजय यादव सहित कई लोग उपस्थित थे l
जबकी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने प्रखंड के सभी नव पंचायत सचिवालय की नियमित रूप से खोलने हेतु पंचायत स्तरीय कर्मियों को रोस्टर तैयार कर संचालन कराने सरकार के विभागीय पत्र एवं उपविक विकास आयुक्त के द्वारा पत्राचार की गई निर्देश पत्र को छाया प्रति उपलब्ध कराते हुए यथाशीघ्र अनुपालन करा कर पंचायत सचिवालय नियमित संचालन करने की बात रखी है ।

भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने अपने अनुसंसा पत्र में उल्लेख किया है कि पंचायत सचिवालय को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु विभागीय पत्रांक.1870 /पै० दिनांक-02-06-2023 के आलोक में पंचायत सचिवालय को प्रत्येक दिन अनिवार्य रूप खुलने के लिए पंचायत स्तरीय कर्मियों पंचायत वार रोस्टर करने हेतु उप विकास आयुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया था परंतु अभी तक निर्देशों का अनुपालन प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा नहीं किया जा रहा है।
जिला परिषद सदस्य के बोर्ड की बैठक में उठाई गई आवाज एवं अनुशंसा के आलोक में उप विकास आयुक्त के द्वारा यथाशीघ्र अपने स्तर से जिला के सभी प्रखंड विकाश पदाधिकारी एंव अंचल अधिकारी को निर्देशित करते हुए पंचायत स्तरीय कर्मियों पंचायत सचिव,ग्राम रोजगार सेवक जनसेवक राजस्व कर्मचारी अन्य पंचायत स्तरीय कर्मियों को रोस्टर तैयार करते हुए पंचायत सचिवालय को बिना किसी व्यवधान के सभी दिवस खुले रहने हेतु निर्देशित करते हुए पंचायत सचिवालय का संचालन कराया जाए | साथ ही पंचायत सचिवालय के पट पर सभी पंचायत कर्मि का नाम, पदनाम एंव मोबाइल अंकित करना स्रोत के लाभुक संपर्क स्थापित करने में सुविधा जनक है सभी प्रखंड के पंचायत सचिवालय नियमित संचालन हेतु निर्देशित किया गया है । परंतु अभी तक प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है।जिसको लेकर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने पुनः सभी निर्देशों का छाया प्रति प्रखंड विकास पदाधिकारों को उपलब्ध कराते हुए यथाशीघ्र अनुपालन करते हुए प्रखंड के सभी पंचायत को नियमित संचालन की बात रखी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!