तालाब में मासुम को बचाने को कोशिश नाकाम, बच्चे के साथ बचान के दौरान युवक की भी डुबने से हुई मौत

Location: Dhurki

धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी पंचायत अंतर्गत तेनुआही टोला मे सोमवार को तालाब मे डुबने से एक दो वर्ष की लड़की सहित 41 वर्षीय व्यक्ति की भी तालाब मे लड़की को डुबने से बचाने के क्रम मे मौत हो गई। यह घटना तेनुआही टोला स्थित एक तालाब मे दो वर्षीय खुशी कुमारी जब नहा रही थी तब वह गहरे पानी मे डुबने लगी, वहीं खुशी को गहरे पानी मे डुबता देख 41 वर्षीय मनबोध कोरवा जब बचाने के लिए तालाब मे कुदा तब उसी क्रम में पानी से भरे तालाब के गहरे पानी मे वह भी डुब गया और उसकी मौत हो गई।

इधर इस दिल दहला देने वाली घटना की खबर पुरे गांव मे आग की तरह फैल गई, गांव के लोग इस घटना को सुनकर भयभीत रह गए। और तालाब के निकट देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई, वहीं मृतका दो वर्षीय खुशी कुमारी व मृतक मनबोध कोरवा के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर छाती पीट-पीटकर रोने लगे और यह मंजर देखकर जमा हुई भीड़ मे मातम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के द्वारा दोनो का शव कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Ghulam Rabbani

Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!