भवनाथपुर वीडियो के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम की पिटाई करने के एक आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी।

इसकी जानकारी अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि सोमवार को करीब 3 बजे दिन में भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए अपने निजी वाहन से रांची जा रहे थे, तभी खरौंधी मोड़ पर लगी सड़क जाम हटाने के लिए वाहन से नीचे उतर कर सड़क जाम हटा ही रहे थे उसी समय नशे में धूत दो दो व्यक्ति बीडीओ से उलझ गए और उन्हें लप्पड़ थप्पड़ कर दिया। इस मामले में बीडीओ के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने लगी। इस दौरान एक आरोपित बुक्का गांव निवासी सुबन रावत पिता स्व बैजनाथ रावत को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि सुबन रावत का पेंशन सहित अन्य कुछ मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास लंबित है। अपना खूनस निकलने के लिए सुबन ने बीडीओ के साथ मारपीट किया। छापेमारी टीम में भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!