टेक्निकल ईशु के कारण दुसरे दिन भी मइयां सम्मान निधि योजना का आवेदन नहीं हुआ ऑनलाइन, लाभूकों में निराशा

Location: Manjhiaon

मझिआंव :- महिलाओं को सशक्तिकरण एवं सम्मान को लेकर झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मईया सम्मान निधि योजना का फॉर्म दो दिनों से ऑनलाइन नहीं हो रहा है।जिसके कारण लाभुकों में निराशा छाई हुई हैं।विदित हो कि 21 वर्ष से 50 वर्ष के महिला एवं यूवतियों को मुख्यमंत्री मईया सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक माह 1000 रूपए योग्य लाभूको के खाते में देने की बात कही गई है। जिसके लिए 3 अगस्त से 10 अगस्त 2024 तक योग्य लाभुकों को संबंधित मतदान केंद्रों पर सीएसपी संचालकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन अप्लाई किया जाना था। लेकिन अभी तक लाभुकों का एक भी आवेदन ऑनलाइन नहीं हो पाया है।जिसके कारण लाभूको में निराशा छा गई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए महिला लाभुक सुबह 10 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपने अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर इंतजार करते देखे गए। इधर नगर पंचायत कार्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर तैनात सीएसपी संचालक विकास कुमार एवं मनीष कुमार ने बताया कि मईया सम्मान निधि योजना का पोर्टल खुला हुआ है,लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण लाभूको का आवेदन अपलोड नहीं हो पा रहा है। इधर इस संबंध में मईया सम्मान निधि योजना के नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शंभू राम ने बताया कि पूरे झारखंड में लाभुकों के आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं, जिसके कारण संभवतः सरवर लोड नहीं ले पा रहा है। पूरे झारखंड में इस तरह की टेक्निकल इशू कि समस्या है।समस्या का समाधान में लगे हैं।इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!