शिक्षा आत्मनिर्भरता की कुंजी: डॉक्टर पातंजली

Location: Garhwa

गढ़वा: आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के सुखवाना केरवा गांव में जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की। ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी ने बच्चों को कलम, कॉपी, पेंसिल और अन्य सामग्रियां प्रदान की।

इस अवसर पर डॉक्टर पातंजली ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “शिक्षा न केवल व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करती है, बल्कि उसे आत्मनिर्भर भी बनाती है।” उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा दिलाने की अपील की।

डॉक्टर इश्तियाक रजा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि नैतिकता और समझ का विकास भी करती है। अब्दुल मन्नान ने बताया कि डॉक्टर राधा बाबू की 35वीं पुण्यतिथि पर आर.पी. ट्रस्ट द्वारा सात दिवसीय जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें रक्तदान, कंबल वितरण और अब पाठ्य सामग्री का वितरण शामिल है।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर मनोज दास, डॉक्टर महबूब, दामोदर राम, संतोष कुमार, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ट्रस्ट ने सभी जरूरतमंद बच्चों को सहयोग का आश्वासन भी दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!