खेल में करियर की असीम संभावनाएं: मिथिलेश ठाकुर

Location: Garhwa

गढ़वा: कल्याणपुर में आयोजित मौलाना आजाद कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को बीरबंधा और कल्याणपुर के बीच खेला गया। फाइनल मैच का शुभारंभ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शॉट लगाकर किया और विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा, “खेल के क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।” उन्होंने खेलकूद को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनिवार्य बताया और कहा कि खेल अनुशासन का भी बेहतरीन माध्यम है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर जोर दिया और आश्वासन दिया कि गढ़वा के किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा कुंठित नहीं होने दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में कल्याणपुर मुखिया अशोक चंद्रवंशी, समसुद्दीन अंसारी, फारुख अंसारी, सुनील पासवान, धनंजय पासवान, खुर्शीद अंसारी, अफरोज खान, राजेश ठाकुर, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!