विधायक के खिलाफ ब्राह्मण समाज का आक्रोश मार्च, पुतला दहन कर जताया विरोध

गढ़वा: ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला और उनका पुतला दहन किया। यह मार्च टाउन हॉल मैदान से शुरू होकर चिनियां मोड़ होते हुए रंका मोड़ पर समाप्त हुआ। रंका मोड़ पहुंचने के बाद मार्च सभा में तब्दील हुआ और फिर पुतला दहन किया गया।

समाज के लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि विधायक ने ब्राह्मण समाज की बेटी-बहनों के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है, जो बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

ब्राह्मण समाज की आपत्ति:
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा, “चुनाव से पहले विधायक बेटी और रोटी की इज्जत और सुरक्षा की बात कर रहे थे, लेकिन अब दूसरों की बेटियों की इज्जत को तार-तार कर रहे हैं। यह कुकृत्य माफी योग्य नहीं है।”

समाज ने चेतावनी दी कि यदि विधायक माफी नहीं मांगते, तो आगे चरणबद्ध आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।

उपस्थित प्रमुख लोग:
आक्रोश मार्च में परेश तिवारी, नीरज तिवारी, कार्तिक पांडेय, मनोज तिवारी, मयंक द्विवेदी, हिमांशु दुबे, रितेश तिवारी, अजय उपाध्याय, दीपक चौबे, आशुतोष पांडे, प्रियांसू कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!