सांसद पहुंचे मृतक मजदूर सुदर्शन राम के घर-हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Location: Garhwa

गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल में NH75 पर बन रहे फ्लाईओवर निर्माण के दौरान विगत गुरुवार को ग्राम रानी ताली निवासी मजदूर चन्द्रदेव राम के पुत्र सुदर्शन राम की ऊंचाई से गिरने के चलते हुई मौत पर पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम रविवार को मृतक के घर पहुंचे जहाँ उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया तथा नियमानुसार विभिन्न योजनाओं के लाभ तथा संवेदक से उचित मुवावजा दिलवाने हेतु भी आश्वासन दिया.विदित है कि मेराल में एन एच 75 पर बन रहे फ्लाईओवर में सात नंबर पिलर के पास सेटरिंग खोलते समय सुदर्शन राम नामक मजदूर गिर गया जिससे वह घायल हो गया. लोगों के द्वारा आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई थी.बताते चले मृतक सुदर्शन अपने पीछे परिवार में पत्नी एवं दो बेटे तथा दो बेटियों को छोड़कर गए हैं. परिवार वालों ने सांसद श्री राम से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि परिवार के लोगों का जीवन यापन ठीक से चल सके. सांसद श्री राम ने भरपूर सहयोग का उन्हें आश्वासन दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद चौबे, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज जायसवाल, शिवशंकर सिंह,ईश्वरी पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे,कौशल झा आदि मौजूद थे.

1
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!