झामुमो कार्यकर्ताओं के नाम पर गुमराह कर रही हैं दूसरी पार्टियां

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दूसरी पार्टियां झामुमो कार्यकर्ता के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के लोग तथा पंचायत के जनप्रतिनिधि गण भी झारखंड मुक्ति मोर्चा में लगातार शामिल हो रहे हैं। जबकि अन्य पार्टी के नेता आम लोगों को या झामुमो से निष्कासित लोगों को अपने पार्टी में शामिल कराकर उन्हें झामुमो कार्यकर्ता बताकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। विगत दिनों प्रतापपुर पंचायत में एआईएमआई के नेताओं ने महताब खान को पार्टी में शामिल कराया था जिसे अखबार के माध्यम से झामुमो का पंचायत अध्यक्ष बताया गया, जो कि सरासर झूठ है। महताब खान के भाई तहजीब खान जो पूर्व में झामुमो के पंचायत अध्यक्ष थे उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था और उसकी खबर सभी अखबारों में प्रकाशित हुई थी। विगत एक साल से प्रतापपुर पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के डॉक्टर असलम अंसारी पंचायत अध्यक्ष है।

गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन सैकड़ो कार्यकर्ता दूसरे दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले रहे हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्यशैली से प्रभावित होकर आम जनता भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर रुख कर रहे हैं। पहली बार गढ़वा रंका विधानसभा में एक जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागेदारी ले रहा हैं। लगातार क्षेत्र में बने रहने से और जनता के सुख-दुख में शामिल होने के कारण मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रति आमजनों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। ऐसी स्थिति में झामुमो के कार्यकर्ता पार्टी और अपने नेता के साथ मजबूती से खड़े हैं। दुष्प्रचार और अफवाह का जवाब आगामी चुनाव में जनता विकसित गढ़वा के पक्ष में मतदान करके दे देगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!