रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Location: रांची

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय रांची दौरे पर आज देर शाम पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति विशेष विमान से पहुंची थीं। एयरपोर्ट से बिरसा चौक हरमू रोड होते हुए राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंचा। राष्ट्रपति आज रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगी। कल सुबह वह नामकुम जाएंगी। वह राष्ट्रीय लाह अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वहीं से सीधे एयरपोर्ट जाएंगी और फिर विशेष विमान से वापस दिल्ली लौट जाएंगी।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची में आज सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट रोड से राजभवन तक शाम 5:00 बजे से ही आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।

इधर कल संथाल परगना के भोगनाडीह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे र संबोधित करेंगे। अमित शाह गिरिडीह स्थित झारखंड धाम भी जाएंगे वहां भी वह संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति और गृह मंत्री के दौरे को लेकर आज रांची में सुरक्षा की हर तरफ कड़ी व्यवस्था की गई थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!