दो दिवसीय दौरे पर आज शाम रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

Location: रांची

रांची: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आज झारखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति का रांची एयरपोर्ट पर आगमन शाम 7:00 बजे होगा। एयरपोर्ट से वह सीधे राजभवन जाएंगी। राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी। 20 सितंबर को राष्ट्रपति नामकुम स्थित केंद्रीय लाह एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर बाद वह वापस दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी में दो दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। राष्ट्रपति जिस इलाके से जाएंगी, उसे इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई । 5000 से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक कदम कदम पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। बड़ी इमारत पर भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। शाम 5:00 बजे से एयरपोर्ट से लेकर के राजभवन तक सड़क पर आवाजाही रोक दी जाएगी। राष्ट्रपति के दौरे को ले करके 19 और 20 सितंबर को शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में भी काफी बदलाव किया गया है। जिस रास्ते से राष्ट्रपति जाएगी उस रास्ते पर आम लोगों और वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने बंद रास्तों के लिए वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था की है लोग इसी रास्ते से आना-जाना कर सकते हैं। 20 सितंबर को नामकुम में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कार्यक्रम स्थल से ही राष्ट्रपति दिल्ली के रवाना हो जाएंगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!