पेशका तीसरटेटूका मुख्य मार्ग में बवई नाला पुलिया भारी बारिश से बहा

मेराल प्रखंड के पेशका तीसरटेटूका मुख्य मार्ग में पड़ने वाला बवई नाला पर बना हुआ पुलिया भारी बारिश के कारण बह गया। पेशका तीसरटेटूका, कोटाम एवं झोतर गांव को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग था। पुलिया बह जाने से तीसरटेटूका होते पेशका भाया प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय जाने वाला मुख्य सड़क से कई गांव का संपर्क मार्ग कट गया है।अब तीसरटेटूका पंचायत भवन में आने जाने तथा गढ़वा एवं मेराल प्रखंड मुख्यालय आने के लिए लगभग पांच किलोमीटर की अधिक दूरी तय करना पड़ेगा। बवई नाला पर पूर्व से बना हुआ पुलिया पहले से ही छती ग्रस्त हो गया था।जिसका नया निर्माण के लिए स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मंत्री से मांग किया जा रहा था।
इसी तरह प्रखंड मुख्यालय के बगल स्थित सरस्वतीया नदी पुल के उपर से लगभग तीन फीट पानी बह रहा था।जिस कारण मेराल थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेराल तीन कोनिया तक आने जाने का सड़क लगभग तीन घंटे तक बंद रहा। पानी का बहाव कुछ कम होने पर लोग हिम्मत करके किसी तरह आते जाते देखे गए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!