लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम व लियो ऑफ गढ़वा ऑसम का पदस्थापन समारोह आयोजित की गई

Location: Garhwa

गढ़वा: लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम तथा लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का पदस्थापन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के कचहरी रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, उद्घाटनकर्ता जिला पाल सीमा बाजपई, इंस्टॉलेशन ऑफिसर उप जिलापाल संजय कुमार, गेस्ट ऑफ ऑनर रीजन चेयरपर्सन उमेश अग्रवाल, जॉन चेयरपर्सन देवानंद शर्मा, इंस्टॉलिंग चेयरपर्सन राकेश पाल व डॉक्टर असजद अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दस साल से वे इस संस्था से जुड़े हैं। आज से नहीं बचपन से लायंस क्लब के बारे में सुनता हूं। हरेक वर्ष संस्था के द्वारा सेवा कार्य किया जाता है। लायंस क्लब के कार्यों को बताने की जरूरत नहीं है। क्लब के सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में सेवा कार्य करते हैं। जिसका लाभ आम जनता को मिलता है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब के चार यूनिट हैं। क्लब के सभी विंग के द्वारा सेवा कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य करने के लिए वार्षिक कलेंडर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल वर्क उनकी हॉबी रही है। ब्लड डोनेशन में वे किसी से पीछे नहीं रहेंगे क्योंकि कई बार वे रक्तदान कर चुके है। जहां जब भी जरूरत पड़ती वे रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल हम पद को लेकर नही चले, बल्कि अपनी जिम्मेदारी को लेकर चलना चाहिए। युवा समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य करना है। सेवा कार्य की बदौलत ही लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विश्व पटल पर अपनी पहचान बन चुकी है।

सीमा वाजपेई ने कहा कि गढ़वा के युवा समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहते हैं। यहां के लोग परिवार की तरह आपस में रहते हैं। इस अवसर पर लाइंस क्लब का गढ़वा ऑसम तथा लियो क्लब का गढ़वा असम के सत्र 2024- 25 के लिए चयनित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिन लोगों को सम्मानित किया गया। उसमें डॉक्टर नौशाद आलम, शौकत खान, डॉक्टर महजबी, गढ़वा सोशल वर्कर, पीयूष प्रतीक, जागृति क्लब जोबरइया, मोक्ष संस्था, डॉक्टर यासीन अंसारी, डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता आदि के नाम शामिल है। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक सोनी, सफदर अली, विनोद कमलापुरी सहित कई समाजसेवी व संस्था के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कंचन साहू ने किया।

डॉ असजद अंसारी बने अध्यक्ष: सत्र 2024 25 के लिए लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का अध्यक्ष डॉक्टर असजद अंसारी को बनाया गया। जबकि सचिव उपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, उपाध्यक्ष राकेश पाल, मेंबरशिप चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार ठाकुर, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर संतोष कश्यप, लीडरशिप चेयरपर्सन परेश तिवारी, क्लब सर्विस चेयरपर्सन कंचन साहू, पीआरओ विश्वास शर्मा क्लब एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर अरुण सोनी को बनाया गया। वहीं लिओ क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष नमन केशरी को बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष राहुल साहू, प्रीतम राज, उत्तम कुमार, सचिव हर्ष कश्यप, सह सचिव आर्यमन केशरी, कोषाध्यक्ष पियूष राज, सह कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, पीआरओ प्रीतम केशरी, टेल ट्विस्टर प्रतीक राज सोनी, टैमर शिवम केशरी, मेंबरशिप चेयरमैन दीपक केशरी, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शौर्य, जय प्रकाश, सिद्ध विनायक, रिशु, नैतिक, विनीत, हर्ष, अभिषेक छितिज सोनी को बनाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!