मझिआंव प्रखंड के ओबरा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि महज खाना पूर्ति की जा रही है

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि:ओबरा शिविर में रही अव्यवस्था:बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत में शनिवार को शिविर कार्य क्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें चिलचिलाती धूप में लोगों को बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई थी ,काफी अव्यवस्था देखी गई जिसे नाराज ग्रामीणों ने बताया कि या महज खाना पूर्ति की जा रही है ,जिससे उनमें काफी नाराजगी देखी गई। पंचायत के शिविर में आए ग्रामीण शंभू मेहता,रामनरेश मेहता ,छोटेलाल,सुनैना देवी, उर्मिला देवी, सरोज देवी, रामप्यारी देवी ,राजकुमार मेहता, एवं राजीव रंजन सहित अन्य लोगों ने बताया कि यहां महज खानापूर्ति की जा रही है ,हम लोगों को बैठने की व्यवस्था तक नहीं की गई है ,जमीन ,धुल पर बैठकर अपना अपना फर्म किसी तरह से बैठ कर भर रहे हैं।और इस चिलचिलाती धूप उमेश में ऊपर से छाया की व्यवस्था भी नहीं की गई है, यह केवल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को हम लोगों के केवल दिखावा के लिए किया जा रहा है। फर्म जमा करने पर कोइ कारवाई भी नहीं होती है।इधर इस संबंध में प्रखंड नाजिर सुरेश चरगट ने बताया कि शिविर में टेंट वगैरा की व्यवस्था पंचायत की मुखिया एवं पंचायत सचिव को करने का निर्देश प्राप्त है ।इधर ब्लॉक से हम लोगों का व्यवस्था नहीं करना है।जबकि पंचायत सचिव ललन बैठा शिविर में 20 सुत्री अध्यक्ष के द्वारा अलाउंस करने पर पंचायत सचिव वहां उपस्थित थे ही नहीं थे, वही इस संबंध में 20 सूत्री अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्त ने बताया कि व्यवस्था ग्रामीणों के लिए बैठने छाया के लिए होनी चाहिए क्यों नहीं हुआ जांच का मामला है। वही इस संबंध में प्रभारी मुखिया प्रतिनिधि संतोष उरांव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है जो बना सो विधि व्यवस्था कर दिए हुए नए-नए यह कार्यक्रम कर रहे हैं ,उन्हें अनुभव नहीं है इसमें क्या किया जाता है।
ओबरा पंचायत सचिवालय शिविर में कुल आवेदक 898 मिला जिसमें 18 निष्पादन किया गया तथा 880 आवेदन लंबित रहे जिसमें सबसे अधिक अबू आवास का आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मौके पर बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय,20सुत्री अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्त, नाजिर सूरेश चरगट जनसेवक राज कुमार, प्रभारी मुखिया कविता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!