भाजपा के वर्चुअल मीटिंग में कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा झामुमो सरकार के भ्रष्ट चरित्र को उजागर करने का काम करेगी:कर्मवीर सिंह

भाजपा द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर जिला मिडिया प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश की अति महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक हुई जिसमें आगामी 21 एवं 22 सितंबर को गढ़वा जिले में परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह परिवर्तन संकल्प यात्रा झामुमो सरकार के भ्रष्ट चरित्र को उजागर करने का काम करेगी। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा जन जन तक जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर दायित्व का बंटवारा किया गया है।
वहीं परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक के चाल चरित्र को उजागर करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा गढ़वा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुरे झारखंड सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। गढ़वा जिले में कार्यक्रम की शुरुआत 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 21 सितंबर को होगी। 22 सितंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ यात्रा जन जन तक जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मिडिया प्रभारी शिवपुजन पाठक ने मिडिया के भुमिका के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मिडिया की अहम भूमिका होगी। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा जिले में परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है यह परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर योजना बनाई जा रही है परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिसमें बाबुलाल मरांडी योगी आदित्यनाथ भोजपुरी अभिनेता सांसद मनोज तिवारी रवि किशन सांसद निशीकांत दुबे जैसे वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान रोड शो एवं भव्य सभा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों हजार लोग शामिल होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका
    error: Content is protected !!