सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के 1014 फॉर्म भर गया

Location: Meral

मेराल। पश्चिमी पंचायत भवन के प्रांगण में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो जागो महतो मुखिया उर्मिला देवी बीडीसी अंचला देवी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। जनता दरबार में अबूआ आवास, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्, बिजली, मनरेगा, कल्याण, पेयजल, राजस्व, खाद आपूर्ति, पीएचडी आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर वीडियो जागो महतो ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे अबुआ अवास मइयां सम्मान योजना पेंशन योजना राशन कार्ड सहित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाए जा रहे है जिसमें अधिक से अधिक फॉर्म देकर योजनाओं का लाभ ले। मुखिया उर्मिला देवी ने पंचायत के लोगों को अपील किया कि अपना आवेदन शिविर में लगाए गए सभी विभाग के स्टॉल पर जाकर अपनी समस्याओं के लिए आवेदन भरकर जमा करें। शिविर में अ बुआ आवास के लिए 536, हरा राशन कार्ड के लिए 10, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने के लिए आवेदन 9, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना 32, सीसीएल चेक के लिए एक, भूमि विवाद संबंधित 10, वन पट्टा के लिए 2, अबुआ आवास सुरक्षा के लिए 327, बाल विकास परियोजना से संबंधित 40, चापा नल के लिए 9, शौचालय के लिए 6, मनरेगा से संबंधित 20, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना 8, तथा अन्य विभाग से दो, इसी तरह कुल आवेदन 1014 प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का संचालन मुखिया पति मुन्ना राम ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका
    error: Content is protected !!