मतदान जागरूकता के लिए रंगोली से सजी एस डी मेमोरियल एकेडमी

Location: Meral

आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके मद्देनजर जोर-शोर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी तंत्र, राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, और विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

मंगलवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित एस डी मेमोरियल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। रंगोली के सामने विद्यार्थियों ने “वोट फॉर डेमोक्रेसी” लिखकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में संदेश दिया। छात्रों ने बताया कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस अवसर पर सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना हमारा उद्देश्य है।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें रानी कुमारी, चंदा कुमारी, सनाया प्रवीण, वंदना सोनी, अमन विश्वकर्मा, आशु, आरिफ, अशरफ, सानू जैसवाल, चंदन, रवि रोशन, आदित्य, रवि रंजन, शबनम, फैजना नाज, राज प्रिया, अलिजा, आरसी, सना, काजल, दीपिका, आर्यन, ऋषिकांत, पंकज, आदर्श, कशिश प्रवीण, अनुराधा कुमारी, नंदिनी, साक्षी सुमन, दिव्या कुमारी, गोल्डी रानी, हर्षिता चौबे, पल्लवी, स्वाति कुमारी, दीपांजलि कुमारी, शिफा आरजू, दिव्या साहिल, आर्यन आनंद, शिवम, समीर, आयुष, अंशु, हर्ष कुमार, मयंक, आरजू, प्रियांशु, लव कुश, प्रवीण, अक्षर प्रवीण, शिवानी कुमारी, सफिया प्रवीण, माया कुमारी, नेहा, दुर्गा कुमारी, अर्चना सहित अन्य विद्यार्थी शामिल थे।

इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में भी लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और समाज में मतदान के प्रति एक सकारात्मक संदेश जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!