भाजपा की सरकार बनी तो जनकल्याणकारी योजनाओं पर लगेगा विराम: मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Location: Garhwa

गढ़वा। मंगलवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से 500 से अधिक लोगों ने भाजपा, बसपा और अन्य दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ली। ये लोग गढ़वा विधायक एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और झामुमो के चुनाव चिन्ह ‘तीर-धनुष’ पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो राज्य की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाना जरूरी है ताकि इन योजनाओं को जारी रखा जा सके।

इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा समेत कई नेता और समर्थक मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!