भाकपा माले के 500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, सत्येंद्रनाथ तिवारी ने किया स्वागत

गढ़वा। मंगलवार को भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाकपा माले के मेराल और रंका प्रखंड के सचिवों समेत 500 लोग भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान माले के मेराल प्रखंड सचिव सोबरन मेहता, रंका प्रखंड सचिव शमीम अंसारी, दलित सेना के जिला सचिव अर्जुन पासवान समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि सत्येंद्रनाथ तिवारी गरीबों के जमीन को बचाने के लिए संघर्षरत रहे हैं, जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में गरीबों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही जनता के दुख-दर्द में उनके साथ खड़ी रहती है।

भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था जताते हुए सभी वर्गों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा ही जनता के मान-सम्मान का ख्याल रखती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!