गढ़वा में झामुमो ने धूमधाम से मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, आदिवासी अधिकारों के लिए किया गया सम्मान

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा जिला झामुमो के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शुक्रवार को शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा स्मारक पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड राज्य के उलिहातु गांव में हुआ था। बिरसा मुंडा आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले एक प्रमुख नेता थे। उनका जीवन आदिवासी समाज के उत्पीड़न और कठिनाइयों के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान (विद्रोह) किया था। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं, और वे धरती आबा के नाम से भी प्रसिद्ध हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर, शांति देवी, शंभु चन्द्रवंशी, कबुतरी देवी, छोटू सिंह, रामसागर उरांव, दशरथ प्रसाद, आशीष गुप्ता, फुजैल अहमद, संजीव भुईयां, बाबर खां, बबलू अहमद, संजय सिंह, राजेश प्रसाद गुप्ता, सितारूद्दीन खां, जितेन्द्र चौधरी, अख्तर अंसारी, दिनेश, डॉ. नसीम अंसारी, धर्मदेव ऋषि, नवीन तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!