मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ वायरल पत्र फर्जी, नहीं हुआ है यौन शोषण से संबंधित कोई मुकदमा: सिटी एसपी

Location: रांची

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला वायरल होने के बाद आज राजधानी सहित पूरे राज्य में सनसनी फैल गई। पुलिस और बन्ना गुप्ता को इस मामले में सफाई देनी पड़ी। सोशल मीडिया पर रांची पुलिस के हवाले से एक मुकदमा किए जाने से संबंधित पत्र वायरल हुआ है। इसमें मंत्री पर एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही गई है। मुकदमा से संबंधित पत्र वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे में सनसनी फैल गई। मामला रांची पुलिस तक पहुंचा। क्योंकि मुकदमा रांची पुलिस से संबंधित था। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वायरल पत्र को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री के खिलाफ कोई मुकदमा दायर नहीं हुआ है। किसी महिला ने कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है। इस तरह का पत्र वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से भी इसका खंडन किया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!