लालू परिवार के गरीबी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता हुई रद्द

Location: रांची

रांची: लालू परिवार के करीबी बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील सिंह की सदस्य आज रद्द हो गई। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील सिंह की सदस्यता रद्द कर दी है। एमएलसी सुनील सिंह लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं । पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रक्षाबंधन में उन्हें राखी भी बांधती हैं। एमएलसी सुनील सिंह पर विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने का आरोप है। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी विधान परिषद की सदाचार समिति को सौंप गई थी । सदाचार समिति ने सुनील सिंह से अपनी कार्रवाई के लिए माफी मांगने को कहा था लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद समिति की अनुशंसा पर विधान परिषद के सभापति अवधेश सिंह ने सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई की। मिमिक्री मामले में राजद के एक अन्य एमएलसी भी शामिल थे। लेकिन उन्होंने माफी मांग ली थी इसलिए उनकी सदस्यता बची रह गई।
सुनील सिंह को पिछले दिनों बिस्कोमान के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था। सुनील सिंह पर कार्रवाई को लालू परिवार के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!