झामुमो में सभी को मिलता है पूरा मान सम्मान : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा के विभिन्न गावों से 500 से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। रविवार को मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के पिपरा पंचायत के गांगी कला गांव के 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जबकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के उंचरी, फरठिया पंचायत के सिदेखुर्द तथा पाल टोला नकदरवा में काफी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को पार्टी में शामिल करते हुए स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि आज पूरे जिले में हर गांव से काफी संख्या में लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। जनता का रूझान इस बात को दर्शाता है कि पूरे राज्य में जनहित का बेहतर कार्य हो रहा है। साथ ही गढ़वा में हो रहे चौतरफा विकास कार्यां से जनता झामुमो की ओर आकर्षित हो रही है। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों से मंत्री ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान कराने की दिशा में पहल करें। मंत्री ने कहा कि झामुमो में सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गांगी कला गांव से बिंदेश्वर चौधरी, विनोद चौधरी, मुनारिक चौधरी, अमरेश चौधरी, मनोज चौधरी, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, कुसमी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, सतमतिया देवी, पारी देवी, सुजंती देवी, अनिता देवी, शांति देवी, पंकज चौधरी, मनु चौधरी, कृष्णा चौधरी, सिदे गांव से सैनुल्लाह अंसारी, मकबूल अंसारी, असगर अली, तबरेज आलम, कलाम अंसारी, शबाना बीबी, हसन अंसारी, औरंगजेब अंसारी, रिजवाना खातुन, अजिदा बीबी सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!