अजय कुमार उपाध्याय बने गढवा पीयुसीएल का अध्यक्ष

Location: Garhwa

गढ़वा पीयूसीएल जिला इकाई का चयन आज सत्यशोधक भवन कचहरी रोड में संपन्न हुआ। वरिष्ठ क्रियाविद रामबदन राम की अध्यक्षता में शुरू हुए इस चुनाव में इस चुनाव का संचालन सुरेश मानस ने किया ।

कार्यक्रम में विगत दो वर्षों के कार्यकाल की गतिविधि की रिपोर्ट रखी गई। उस रिपोर्ट पर उपस्थित सदस्यों ने बहस संपन्न किया। इस बहस के उपरांत नई कमेटी की घोषणा की गई। बहस में हिस्सा लेते हुए सदस्यों ने कहा कि मानव अधिकार की लड़ाई सिर्फ पुलिसीया दमन या राज्य सत्ता के दमन तक सिमट कर नही रह गई है।इस धारणा को अब बदलना चाहिए। द रकते हुए पहाड़, सिकुड़ती हुई नदियां,सिकुड़ते हुए जंगल यह आम आदमी के अधिकारों का हनन है ।इस विपदा के पीछे चाहे राज्य सरकार हो या पूंजीपति इसका विरोध संगठन के द्वारा किया जाना चाहिए। साथियों ने प्रस्ताव लाया की पीयूसीएल के क्रियाविदो में अधिवक्ताओं की एक टीम गठित की जाए जो व्यापक रूप में जन अधिकारों के हनन के मामले को न्यायालय में ले जाने का प्रयास करें। वही एक टीम बनाने की भी बात की गई जो विभिन्न विषयों पर गोष्ठियों के माध्यम से आम जनता के बीच में विमर्श का मुद्दा बनाएं।प्रत्येक तीन माह पर स्कूल ऑफ ह्यूमन राइट्स आयोजित करने का प्रस्ताव भी साथियों ने रखा। अंत में नई कमेटी की घोषणा की गई जिसमें अजय कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष, अधिवक्ता शोएब खान को महासचिव, अधिवक्ता विनोद पाल को उपाध्यक्ष फिरोज आलम को कोषाध्यक्ष सतीश कुमार दुबे एवं विनय पाल को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया पर्यवेक्षक के रूप में पलामू पीयूसीएल के महासचिव प्रेम प्रकाश उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजय तिवारी ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!