गढ़वा में भाजपा का विजय जुलूस: हरियाणा की जीत पर झारखंड में भी सत्ता परिवर्तन का आह्वान

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा नगर मंडल गढ़वा के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में रंका मोड़ पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में विजय जुलूस निकाला गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा, “भाजपा की यह जीत जनता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को देखकर हरियाणा की जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया।”
मण्डल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा, “हरियाणा की जीत तो बस झांकी है, झारखंड अभी बाकी है। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम जनता करेगी।” उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता वर्तमान सरकार के झूठ और फरेब से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है।
इस विजय जुलूस में भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, मंडल महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, जिला आईटी सेल प्रभारी अभिषेक कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी रितेश चौबे सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
सभा में मौजूद नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत की उम्मीद जताई और जनता के समर्थन पर भरोसा जताया।
मौके पर डॉ. पतंजलि केसरी, रिंकु तिवारी, सुरेंद्र राम, रविंद्र जायसवाल, दीपक तिवारी, गौरी बिंद, अनवर साह, लक्ष्मी पांडे, मनोज गुप्ता, जयंत पांडे, सुभम गुप्ता, रितेश दुबे, प्रवीण जायसवाल, बंधु राम, जितेंद्र चंद्रवंशी, अरवने दुबे हरिओम कश्यप आदि लोगों उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!