गढ़वा के विकास से विरोधियों का वजूद हो रहा है समाप्त, बढ़ गई है उनकी बेचैनी : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

25 करोड रुपए की लागत से नौ सड़कों का होगा निर्माण, झारखंड सरकार ने दी स्वीकृति

गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से करीब 22 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों का निर्माण किया जाएगा। झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि झारखंड सरकार में नौ सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत गढ़वा प्रखंड के ग्राम गांगी खुर्द में गिरिवर पांडेय के घर से बसंत तिवारी के घर तक एक करोड़, 14 लाख, 93 हजार 800 रुपए की लागत से की लागत से 1.200 किलोमीटर सड़क, एनएच 75 चेतना से मस्जिद होते हुए उड़सुगी रेलवे फाटक तक दो करोड़, 62 लाख, 19 हजार 100 रुपए की लागत से 2.670 किमी, मेराल प्रखंड में मंझिआव लिखनियां पीडब्ल्यूडी पथ सिगुल चौधरी के घर से औरैया ग्राम के लिखनिया टोला तक तीन करोड़ 25 लाख 51 हजार 400 रुपए की लागत से 2.9 किमी, रंका प्रखंड में एनएच 343 से झुमेलवा होते हुए इसराफिल अंसारी के घर एनएच 343 तक चार करोड़ 77 लाख 35 हजार 100 रुपए की लागत से 4.3 किमी, डंडा प्रखंड में मोतीहारा बाजार चौक से कोयल नदी पुल तक दो करोड़ 15 लाख 86 हजार 400 रुपए की लागत से 1.6 किमी, डंडा में स्व. शिवशंकर साव के घर से खदिया हरिजन टोला वाया जोगिया भंडारी तक दो करोड़ 60 लाख 100 रूपये की लागत से 2.06 किमी, भिखही मुख्य पथ से कोरियाडीह बस्ती तक एक करोड़ 90 लाख 4100 रूपये की लागत से 1.6 किमी, चिनियां प्रखंड में नकसीली से परसुखांड़ मुख्य पथ पर दो करोड़ 74 लाख 45 हजार 800 रूपये की लागत से 2.4 किमी तथा रमकंडा प्रखंड में रक्सी से ढुलवा सीवान तक तीन करोड़ आठ लाख 69 हजार 400 रूपये की लागत से 2.8 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विकास विरोधी लोग जितना ज्यादा विरोध करेंगे गढ़वा के विकास की गति उतनी ही ज्यादा तेज होगी। पूर्व के लोग न तो खुद विकास किए और न ही दूसरे को विकास करने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि काफी कम समय में गढ़वा में काफी तेज गति से चहुंमुखी विकास हो रहा है। तब विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है। जो लोग अपने कार्यकाल में जनता के साथ छलावा कर टाईम पास करते रहे उन्हें अब विकास में भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। उनकी असली बेचैनी तो अपना वजूद समाप्त होने का है। मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि कौन व्यक्ति विकास विरोधी और कौन जनता का कार्य करने वाला है। ऐसे लोग चाहे जो हथकंडा अपना लें परंतु आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें फिर से मुंहतोड़ जवाब देगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!