भाजयुमो एवं सैनिक प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से 25 वां कारगिल विजय दिवस मनाया

Location: Garhwa

भाजयुमो गढ़वा एवं सैनिक प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से 25 वां कारगिल विजय दिवस जिला कार्यालय गढ़वा में मनाया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय.. वंदे मातरम् वीर शहीद अमर रहें.. सहित अन्य कई नारे लगाए गए। इस दौरान कारगिल युद्ध में लड़ाई लड़ने वाले गढ़वा के मरहटीया निवासी गौरी शंकर तिवारी को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पुर्व आर्मी गौरी शंकर तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान देश के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश का रक्षा किया था। हमारे जवान शहीद भी हुए लेकिन देश के जवानों ने अंतिम सांस तक दुश्मनों को भारत के जमीन से खदेड़ने का काम किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश का रक्षा किया। कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश का चाल चरित्र को पूरे दुनिया के लोगों ने देखा। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि कारगिल युद्ध में लड़ने वाले जवान का सम्मान सदैव हृदय में रहेगा। पुरा देश के लोग तभी चैन से रहते हैं जब देश के जवान बार्डर पर देश की रक्षा करते हैं।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कारगिल युद्ध में शहीद जवान मां भारती के सच्चे सपूत थे जिसने देश के लिए अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। कारगिल पर कब्जा करने के लिए पाकिस्तान ने बड़ा साजिश रचा लेकिन भारत के जवानों ने अपनी ताकत का एहसास कराकर दुश्मनों को मार भगाया। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तानी साजिश का नतीजा था। जिसमें हमारे अनेकों जवान शहीद हुए फिर भी बार्डर सुरक्षा में लगे जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों एवं आतंकवादी को मार भगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आदेश दे तो पाकिस्तान को कभी भी धुल चटाने के लिए पुर्व सैनिक तैयार है।
मौके पर फौजी अशोक तिवारी युगल किशोर तिवारी अभिमन्यु चौबे सुदामा प्रजापति विनय दुबे रामकुमार दुबे भाजपा नेता बृजेश उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप अखिलेश तिवारी उदय कुशवाहा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी टिंकू गुप्ता अनीत तिवारी ओमप्रकाश पासवान राजकुमार मधेशिया सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!