सीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं सहायक पुलिस कर्मियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Location: रांची

रांची: अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से रांची में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन आज उग्र हो गया। सीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं सहायक पुलिसकर्मियों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

घेराव कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। कई पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। सड़क के किनारे अवरोधक लगाए गए थे। लेकिन उग्र सहायक पुलिसकर्मी अवरोधक तोड़कर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और अवरोधक तोड़कर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। दौड़ा-दौड़ा आंदोलनकारी सहायक पुलिस कर्मियों की पिटाई की। लाठी चार्ज के बाद सहायक पुलिस कर्मी इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों को चोट लगी है।
इधर सुबह में आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों से राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वार्ता की । वार्ता में अनुबंध की अवधि बढ़ाने और 20% मानदेय वृद्धि सहित कई मुद्दों पर लगभग सहमति बनाने की कोशिश की गई थी। आंदोलन वापस लेने का अनुरोध किया गया था। लेकिन वार्ता के बाद मोराबादी मैदान में लौटे पुलिसकर्मी आश्वासन पर मानने को तैयार नहीं हुए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने चल दिए। सुरक्षा घेरा तोड़ने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी चार्ज में कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!