चुनाव की तिथियों की घोषणा से मेराल में चर्चाओं का माहौल गर्म

Location: Meral

विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की, मेराल के चौक-चौराहों, ढाबों, और पान की दुकानों पर चुनावी चर्चाएं शुरू हो गईं। मंगलवार सुबह से ही चुनाव की तारीखों और आचार संहिता लागू होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा होते ही लोगों ने एक-दूसरे से चुनावी जानकारी साझा करनी शुरू कर दी।

चर्चा के केंद्र में आचार संहिता के लागू होने से लेकर चुनावी तैयारियों पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते नजर आए। खासकर 13 नवंबर को पहले चरण में गढ़वा विधानसभा के चुनाव होने की खबर ने स्थानीय लोगों को काफी उत्साहित किया है। अब मेराल के लोग राजनीतिक पार्टियों, खासकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लोगों में यह उत्सुकता है कि बीजेपी किस उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, और इससे चुनावी समीकरण कैसे प्रभावित होंगे। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “जहां एक ओर धार्मिक पर्व समाप्त हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोकतंत्र के महापर्व का समय आ गया है। हमें समझदारी से अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना होगा।”

आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ मेराल में चुनावी चर्चा और भी तेज होने की उम्मीद है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!