मझिआंव के नए बीडीओ बनीं कनक, पूर्व बीडीओ शतीश भगत का हुआ विदाई समारोह

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि) – मझिआंव प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्रीमती कनक ने 15 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में अपना योगदान दिया। उन्होंने पूर्व बीडीओ शतीश भगत से प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड और अंचल के सभी कर्मियों की उपस्थिति में पूर्व बीडीओ शतीश भगत और नए बीडीओ श्रीमती कनक का सम्मान किया गया।

श्रीमती कनक, मझिआंव प्रखंड की 49वीं बीडीओ बनी हैं। उन्हें प्रखंड कर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ, कलम, डायरी और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, पूर्व बीडीओ शतीश भगत को भी उपहार, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी गई।

इस मौके पर पूर्व बीडीओ शतीश भगत ने कहा, “मुझे यहां के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से भरपूर स्नेह और सहयोग मिला, जिससे कार्य करने में कोई कठिनाई नहीं आई। दस माह की यह अवधि बहुत ही जल्दी बीत गई। अब नए बीडीओ के रूप में मैडम आई हैं, जिनके साथ सभी को सहयोग करते हुए विकास कार्यों को गति देनी होगी, ताकि ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास हो सके।”

शतीश भगत ने 23 नवंबर 2023 को मझिआंव प्रखंड के 48वें बीडीओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गरीब ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और त्वरित कार्रवाई की, जिससे उन्होंने कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच एक विशेष स्थान बना लिया था।

नए बीडीओ श्रीमती कनक ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि वह विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। साथ ही, उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा की, ताकि प्रखंड का समुचित विकास हो सके और सभी कार्य नियमानुसार संपन्न किए जा सकें।

इस अवसर पर सीओ प्रमोद कुमार, प्रखंड प्रधान लिपिक लव कुमार, बीपीओ अजीत सिंह, जनसेवक मुकेश कुमार पांडेय, परमानंद प्रसाद, मनरेगा लिपिक अखिलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • मझिआंव के नए बीडीओ बनीं कनक, पूर्व बीडीओ शतीश भगत का हुआ विदाई समारोह

    मझिआंव – मझिआंव प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्रीमती कनक ने 15 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में अपना योगदान दिया। उन्होंने पूर्व बीडीओ शतीश भगत से प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड और अंचल के सभी कर्मियों की उपस्थिति में पूर्व बीडीओ शतीश भगत और नए बीडीओ श्रीमती कनक का सम्मान किया गया।

    श्रीमती कनक, मझिआंव प्रखंड की 49वीं बीडीओ बनी हैं। उन्हें प्रखंड कर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ, कलम, डायरी और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, पूर्व बीडीओ शतीश भगत को भी उपहार, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी गई।

    इस मौके पर पूर्व बीडीओ शतीश भगत ने कहा, “मुझे यहां के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से भरपूर स्नेह और सहयोग मिला, जिससे कार्य करने में कोई कठिनाई नहीं आई। दस माह की यह अवधि बहुत ही जल्दी बीत गई। अब नए बीडीओ के रूप में मैडम आई हैं, जिनके साथ सभी को सहयोग करते हुए विकास कार्यों को गति देनी होगी, ताकि ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास हो सके।”

    शतीश भगत ने 23 नवंबर 2023 को मझिआंव प्रखंड के 48वें बीडीओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गरीब ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और त्वरित कार्रवाई की, जिससे उन्होंने कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच एक विशेष स्थान बना लिया था।

    नए बीडीओ श्रीमती कनक ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि वह विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। साथ ही, उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा की, ताकि प्रखंड का समुचित विकास हो सके और सभी कार्य नियमानुसार संपन्न किए जा सकें।

    इस अवसर पर सीओ प्रमोद कुमार, प्रखंड प्रधान लिपिक लव कुमार, बीपीओ अजीत सिंह, जनसेवक मुकेश कुमार पांडेय, परमानंद प्रसाद, मनरेगा लिपिक अखिलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

    आपकी राय महत्वपूर्ण है!

    इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    error: Content is protected !!