चिराग पासवान फिर चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार, गठबंधन पर भाजपा से होगी बातचीत

Location: रांची


रांची: लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज रांची में संपन्न हुई। बैठक में एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अध्यक्ष चुना गया। पार्टी कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से चिराग पासवान को अध्यक्ष चुना है। बैठक में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में अगली सरकार एनडीए की बनेगी। क्योंकि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। झारखंड के लोगों में आक्रोश है और यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। हेमंत सोरेन ने चुनाव के पहले जितने वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए। रोजगार को लेकर युवाओं में काफी आक्रोश है।
एक सवाल की जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा( रामविलास पासवान )एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को इच्छुक है। लेकिन यदि किसी कारणवश यहां भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी अकेले लड़ेगी। चुनाव मैं गठबंधन के लिए राज्य इकाई को बातचीत करने और ऐसी सीटों की पहचान करने को कहा गया है जहां पार्टी मजबूत है और हमारे पास उम्मीदवार भी हैं।
उन्होंने कहा कि 14 में पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। शिकारीपाड़ा की एक सीट लोजपा को दी गई थी। 19 में किसी वजह से गठबंधन नहीं हो साका तो हमारी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था। इस बार हमारी कोशिश है कि हम गठबंधन के तहत चुनाव लड़ें। यदि बात नहीं बनेगी तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। हम कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला बाद में होगा। गठबंधन के लिए वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोजपा को पूरे प्रदेश में मजबूत किया जाएगा। वह झारखंड में अब अधिक समय देंगे। उन्होंने फिर दोहराया की झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी की विभिन्न मांगों पर उचित निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, सांसद वीणा देवी, शांभवी चौधरी, अरुण भारती सहित अनेक लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!