आजाद समाज पार्टी कार्यालय खुला

Location: Manjhiaon

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड स्थित चंद्रवंशी टोला के समीप आजाद समाज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया।जिसके मुख्य अतिथि पार्टी (एएसपी) के प्रदेश महासचिव विश्रामपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी सिराज खां के द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत माला देकर एवं पार्टी का पगड़ी पहनकर किया । संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा में अभी तक कहीं विधायक इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं ,लेकिन जो चहुंमुखी विकास अभी तक नहीं हो सका। जिसे यहां की जनता त्राहिमाम कर रही है,उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायकों के द्वारा लोगों को ठगने का काम किया गया है,अबर वार विधानसभा चुनाव में आप सभी का आशीर्वाद मिले तो विश्रामपुर विधानसभा को पहले स्थान में विकास कार्य के रूप में खड़ा कर देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां के युवाओं को ना ही रोजगार मिला और ना हीं शिक्षित लोगों को उनका कोई अस्तित्व को झांकने का कार्य किया गया है ,लाखों शिक्षित बेरोजगार दूसरे प्रांत में पलायन कर मजदुरी करने पर मजबूर हैं, यहां तक की बाहर गए हुए हमारे यहां के मजदूरों को काम करने के दौरान कई लोगों की जान भी चली गई है, जिसका घर परिवार अनाथ हो चुके हैं, अगर हमारे यहां झारखंड में अगर कल कारखाने ,प्लांटेशन सहित उद्योग- धंधा लगाया जाता तो हमारे यहां के युवा बाहर पलायन नहीं करते बल्कि अपने यहां काम कर अपने घर परिवार को भरण- पोषण कर सकते थे। यहां वर्तमान में स्वास्थ्य ,शिक्षा ,नली- गली ,सड़क एवं किसानों के खेतों का पानी को अभी तक सुदृढ़ नहीं किया गया, खजूरी जलाशय योजना से वर्षों बाद भी उसे शुरू नहीं किया गया , जिससे नहर के द्वारा यहां के किसानों के खेतों के पानी अभी तक नहीं दिया गया ,जिससे हजारों हेक्टेयर भूमि सिचिंत होने से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि मात्र एक बार विधानसभा में जनता के द्वारा भेजने का आशीर्वाद मिल गया तो चौमुखी विकास करके दिखाऊंगा। सभा को संबोधित करने वालों में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष ललित राम ,जिला सचिव पंकज कुमार, जिला उपाध्यक्ष राहुल रंजन ,जिला संगठन सचिव शादाब खान, प्रवीण कुमार, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल राम, प्रखंड अध्यक्ष सूनेश्वर राम , शकील अंसारी ,सुरेश राम ,वीरेंद्र राम ,मीडिया प्रभारी सनोज कुमार ,उपेंद्र कुमार ,धर्मेंद्र कुमार, सरफराज खां ,शाहिद खा ने संबोधित किया।
बसपा छोड़ दजॅन भर लोगों ने आजाद समाज पार्टी की ली सदस्यता:बसपा छोड़ एक दर्जन से ऊपर लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ,जिसे पार्टी के प्रदेश महा सचिव सह मुख्य अतिथि सिराज खां ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया,तथा सभी नये सदस्यता लिये नए सदस्यों सहित पार्टी के सभी लोगों को अभी से ही तन- मन -धन से लगकर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की बात कही ताकि आपके घर का बेटा सिराज खां विधानसभा मे जा सकें, जिससे इस विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सके ।
इस मौके पर अरसूद्दीन अंसारी, इम्तियाज अली ,पप्पू राम, फैयाज खान ,एहसान खान, बसंत कुमार राम ,अहमद खां सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!