बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी सहित 12 हजार भाजपा नेताओं- कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

Location: रांची

रांची : रांची पुलिस ने आज भारतीय जनता पार्टी के 53 नेताओं के खिलाफ नामजद सहित करीब 12000 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ लालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर 23 अगस्त को मोराबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान हिंसा फैलाने, पुलिस पर पत्थरबाजी करने, घेराबंदी तोड़ने सहित कई आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि भारतीय जनता के कार्यकर्ताओं ने कानून तोड़ने का काम किया है। इसी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि युवा आक्रोश रैली के दौरान कल पुलिस ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की थी। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए थे। कई कार्यकर्ता अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। लाठी चार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!