भवनाथपुर में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भरी हुंकार, भानु प्रताप शाही को विजयी बनाने की अपील

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: भोजपुरी सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ ने शनिवार को मकरी पंचायत के तालाब मैदान में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है और आतंकवादी गतिविधियाँ बंद हो चुकी हैं। निरहुआ ने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भानु प्रताप शाही के कमल छाप पर बटन दबाने की अपील की।

विधायक भानु प्रताप शाही ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उनके विरोधियों ने चुनाव में साजिश के तहत उन्हें रोकने का प्रयास किया है, लेकिन जनता उन्हें जीत से नहीं रोक सकती। उन्होंने ताहिर अंसारी पर युवाओं को डराने और चुनाव में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता इसका मुँहतोड़ जवाब देगी। शाही ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर आरक्षण को लेकर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।

इस अवसर पर विधायक अनिल मौर्य, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद घूरन राम और अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!