गढ़वा में झामुमो पर भाजपा का तीखा हमला, रितेश चौबे बोले- गुंडाराज और भ्रष्टाचार से जनता में आक्रोश

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के लोग गुंडाराज फैला कर लोकतंत्र को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में तरके मेराल में झामुमो कार्यकर्ताओं पर हिंदू समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। चौबे ने कहा कि पिछले पांच सालों से गढ़वा में झामुमो का माफिया राज और गुंडागर्दी चरम पर रही है।

उन्होंने जनता से अपील की कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी करने वाले झामुमो नेताओं को सत्ता से बाहर करें ताकि झारखंड का विकास हो सके। चौबे ने यह भी कहा कि झामुमो सरकार ने गढ़वा में व्यवसायियों, महिलाओं, किसानों और युवाओं का दमन किया है और जनता को भ्रमित करने के लिए प्रलोभन दिए जा रहे हैं।

उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि भाजपा की जीत से गढ़वा और झारखंड में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, रुपु महतो, रविंद्र मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!