बांस बल्ली के सहारे ताना गया बिजली तार

Location: Garhwa

गढ़वा जिला कांडी प्रखंड- के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव स्थित गवर्नर रोड में हाई स्कूल गरदाहा से आश्रम मोड़ तक दर्जनों ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं जो बांस बल्ली के सहारे बिजली कनेक्शन अपने घरों तक लेकर गए हैं।विभाग द्वारा उनके घरों तक बिजली पोल नही लगाया गया है ।लाचार व मजबूर होकर पांच पांच सौ फीट दूर से बांस बल्ली गाड़कर अपने घरों तक बिजली कनेक्शन लाकर बिजली जलाने को मजबूर हैं।ऐसी स्थिति में कभी भी कोई बड़ी घटना दुर्घटना घट सकती है।गांव के लाचार बिजली उपभोक्ता सीतेश कुमार गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,उदय प्रजापति,राम राज चौधरी,भुवनेश्वर चौधरी, बिगन माली,उमेश चौधरी,कमलेश चौधरी ने बताया कि हमलोगों के घरों तक बिजली पोल नही गाड़ा गया है लाचार होकर बांस बल्ली लगाकर बिजली जला रहा हूँ।उधर गांव के ही अवधेश माली व महेंद्र प्रजापति ने बताया कि घर तो जरूर पक्का का बना लिया हूँ लेकिन हमारे घरों में आज भी अंधेरा है।घर बनाये तीन वर्ष हो गए लेकिन घरों में रोशनी नही मिली ।कारण हमारे घरों तक बिजली नही पहुंची है।सोलर व लालटेन, ढिबरी जलाकर समय बिता रहा हूँ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!