नहर में तीन वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के करके गांव में नहर से तीन वर्षीय रजत कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खरौंधा गांव निवासी नंदलाल राम के पुत्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, रजत गुरुवार को अपने नाना बैजनाथ राम के घर, करके गांव आया था। शुक्रवार शाम से रजत लापता था, और खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार को नहर के पास उसका शव बरामद हुआ।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि रजत का अपहरण कर उसकी हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया। शव के कान कटे हुए थे और गले पर दबाव के निशान पाए गए, जिससे परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    error: Content is protected !!