अटौला में आयोजित विधिक शिविर ने बच्चों और महिलाओं के अधिकारों पर डाला प्रकाश

Location: Garhwa

गढ़वा। उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री नलिन कुमार के निर्देशानुसार 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत 23 दिसंबर 2024 को परियोजना +2 उच्च विद्यालय अटौला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने बाल अधिकार और महिलाओं के अधिकारों पर जानकारी दी। पीएलवी रामाशंकर चौबे ने पर्यावरण और स्वच्छता पर गीतों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। पीएलवी कृष्णा नंद दुबे ने बाल मजदूरी, बाल ट्रैफिकिंग, यौन शोषण और दहेज उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला
पीएलवी उमाशंकर द्विवेदी ने बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे अपराधों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, पीएलवी संगीता सिन्हा ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की पहचान के बारे में बताया और कम उम्र में लिव-इन रिलेशनशिप से बचने की सलाह दी
नव चयनित पीएलवी अरविंद कुमार मिश्रा ने बच्चों द्वारा किए जा रहे अपराधों और सामाजिक कुरीतियों पर रोकथाम के उपाय बताए। पीएलवी रविंदर यादव ने असहाय, पीड़ित और वृद्ध व्यक्तियों के अधिकारों पर चर्चा की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शर्मा राम, तस्लीम अंसारी, करुणा तिवारी, पूजा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी, समाजसेवी प्रभात तिवारी, और लगभग 200 विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी रामाशंकर चौबे ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!