शानदार प्रदर्शन के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रामा साहू और जवाहर नवोदय विद्यालय

Location: Garhwa

गढ़वा: 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) के आठवें दिन हुए मुकाबलों में राम साहू उच्च विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पहला मैच: राम साहू उच्च विद्यालय बनाम जेपीएस सेंट्रल स्कूल
राम साहू के गेंदबाज एम. कविराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 रन देकर 5 विकेट झटके, जिससे जेपीएस सेंट्रल स्कूल की टीम मात्र 58 रन पर सिमट गई। जवाबी पारी में राम साहू के सलामी बल्लेबाज यगिज (30 नाबाद) और कार्तिक (19 नाबाद) ने बिना विकेट गंवाए 10 विकेट से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच: जवाहर नवोदय विद्यालय बनाम डीपीएस जूनियर
जवाहर नवोदय विद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श राज (40), अविनाश (23) और आशीष (11) की पारियों की बदौलत 106 रन बनाए। जवाब में डीपीएस जूनियर की टीम 72 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से गोविंद ने 2 विकेट, जबकि अमृत, अभिषेक और मदन ने 1-1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच

एम. कविराज (राम साहू उच्च विद्यालय)

आदर्श राज (जवाहर नवोदय विद्यालय)

पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा, सचिव आनंद सिन्हा और पूर्व खिलाड़ी संदीप गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और जीवन में सफलता के लिए प्रेरित किया। पूर्व खिलाड़ी संदीप गुप्ता ने कहा कि खेल के दौरान अनुभव किया गया दबाव जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सहायक साबित होगा।

मैच में अंपायर की भूमिका रोहन तिवारी, आकाश और आलोक कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर मंजय पाल रहे। कमेंटेटर के रूप में मनोज तिवारी और प्रिंस खान ने अपनी भूमिका निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!