बीपीडीएवी और ज्ञान निकेतन ने शानदार प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Location: Garhwa

गढ़वा: जिला पब्लिक स्कूल समिति के तत्वावधान में आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) के 9वें दिन बीपीडीएवी और ज्ञान निकेतन रेहला ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पहला मुकाबल
बीपीडीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नैतिक (65 रन) और अभिषेक (25 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर 140 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एनटीसीए की ओर से हर्षित ने 3 विकेट लिए। जवाबी पारी में एनटीसीए की टीम मात्र 45 रन पर सिमट गई। बीपीडीएवी के गेंदबाजों अमन (3 विकेट), सुहैल और नवाजी (2-2 विकेट) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मैन ऑफ द मैच: नैतिक (बीपीडीएवी)

दूसरा मुकाबला:

ज्ञान निकेतन रेहला बनाम संत पॉल एकेडमी
संत पॉल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनीश (38 रन) और शुभम (10 रन) के सहयोग से निर्धारित ओवर में 77 रन बनाए। ज्ञान निकेतन की ओर से फरहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। जवाब में, ज्ञान निकेतन की शुरुआत खराब रही और शुरुआती चार विकेट 2 रन पर गिर गए। उज्जवल (29 रन) की साहसिक पारी की बदौलत ज्ञान निकेतन ने 8 विकेट खोकर जीत दर्ज की। संत पॉल के उत्कर्ष और अर्श ने 3-3 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच: उज्जवल (ज्ञान निकेतन)

प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “खेल और जीवन एक-दूसरे के पर्याय हैं। हार-जीत हमें नई सीख और जीतने का लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश देती है।” पंकज कुमार सिंह ने इसे खेल का महाकुंभ बताया और खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

मौके पर दीपक पंकज सिंह, आनंद कुमार सिन्हा, प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, आकाश कुमार, शहजाद खान, धीरज, रोहित प्रजापति, नितेश, आदि।

मैच अधिकारियों की भूमिका:

अंपायर: रोहन तिवारी, धीरज, आलोक कुमार

स्कोरर: मंजय पाल

कमेंटेटर: प्रिंस खान

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!