अरसली पंचायत के प्रथम मुखिया सीता राम विश्वकर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: Garhwa

भवनाथपुर। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के पहले अरसली पंचायत के प्रथम मुखिया सीता राम विश्वकर्मा का बुधवार सुबह 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पंचायत मुखिया इसरत जहां, पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता, केडी चौबे, समाजसेवी तासबीन अंसारी, उपेंद्र यादव, दयानंद प्रजापति, पिंटू आलम, मनोज बैठा, जयराम पासवान, शंभू सेठ, शैलेश चौबे, रविंद्रनाथ चौबे, जावेद, उदय गुप्ता, डोमन चंद्रवंशी, पप्पू राम, अरुण गुप्ता, जितेंद्र चौबे, जहीर अंसारी, सुदामा विश्वकर्मा, अख्तर अंसारी, सुदर्शन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को सराहा।

मृतक का अंतिम संस्कार अरसली श्मशान घाट पर संपन्न हुआ, जहां उनके बड़े पुत्र रामाशीष विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!