आनंद मार्ग सेवा धर्म मिशन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Location: Garhwa

आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा मेराल, गढ़वा (झारखंड) ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। संस्था ने मेराल के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर इस सेवा कार्य को अंजाम दिया।

इस अवसर पर उपस्थित आचार्य अनुरागानंद अवधूत ने कहा, “विश्व हमारा परिवार है। हर जीव की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसलिए सेवा हमेशा निस्वार्थ होनी चाहिए।” उन्होंने सरकार और समाज से अपील की कि वे जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर आदि जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं, ताकि ठंड के कारण किसी को परेशानी न हो।

कार्यक्रम के दौरान संस्था ने विशेष रूप से असहाय, मानसिक रूप से विक्षिप्त और वृद्धजनों को कंबल प्रदान किया। हालांकि, आचार्य ने यह भी बताया कि संस्था की सेवा सीमित लोगों तक ही पहुंच पा रही है, जबकि ऐसे कई जरूरतमंद हैं जिन्हें सहायता की आवश्यकता है।

इस सेवा कार्य में धर्मेंद्र देव, शुभम देव सहित अन्य आनंदमार्गी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!