अग्नि आहुति के साथ सगमा में शारदीय नवरात्र का समापन, श्रद्धालुओं ने लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड में चल रहे नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र अनुष्ठान का समापन अग्नि आहुति और हवन के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह सिद्धिदात्री स्वरूप में कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे प्रखंड में दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए पंडालों और अन्य देव स्थलों पर कलश स्थापित कर नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान किया, जिसका समापन नवमी तिथि पर विधिवत संपन्न हुआ। अनुष्ठान के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि देव को आहुति दी गई।

इस अवसर पर प्रखंड के बैलिया गांव में नवचंडी महायज्ञ का भी आयोजन हुआ, जिसका समापन भंडारे के साथ किया गया। वहीं, मकरी स्थित काली शक्ति पीठ पर सामूहिक कलश पूजा और कन्या पूजन का आयोजन नौ दिनों तक चला, जिसका समापन नवरात्रि के अंतिम दिन हुआ।

पूरे प्रखंड में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!