अवैध बिजली तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, धुरकी थाना क्षेत्र की घटना

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र के सेंधा गांव में खेत के किनारे लगाए गए अवैध बिजली तार की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री बंसीधर नगर थाना के बहियार कला निवासी नाजिम रसूल (अधेड़) एक सप्ताह पहले अपनी बेटी-दामाद के घर सेंधा गांव आए थे। शुक्रवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर जाते समय, घर लौटते वक्त सेंधा गांव निवासी इमामुदीन अंसारी द्वारा खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए अवैध बिजली तार में फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने धुरकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। धुरकी थाना के एसआई सैलेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से लगाए गए बिजली तार के कारण यह दुखद घटना घटी है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!